विश्व दृष्टि दिवस 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्पराजगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आंखों की नियमित जांच, नेत्र रोगों की पहचान एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित नेत्र जांच शिविर में कुल 94 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई। जांच के दौरान 11 लोगों में मोतियाबिंद, 7 में शुगर से संबंधित रेटिना की समस्या तथा 3 लोगों में ग्लूकोमा की पहचान की गई। साथ ही जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर पुष्पराजगढ़ में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, नेत्र रोगों के लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया गया।
#anuppur
16 views | Anuppur, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026