Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Anuppur

@proanuppur
763Followers
0Following
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना छोटे पथ विक्रेताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 15, जमुनादादर निवासी श्री भरत कुमार गुप्ता के लिए यह योजना उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक बनी है।

नर्मदा मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर मनिहारी की दुकान संचालित करने वाले श्री गुप्ता को पहले पूंजी की कमी के कारण व्यवसाय चलाने और परिवार के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नगर परिषद अमरकंटक के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर वे इससे जुड़े और व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी प्राप्त करने का अवसर मिला।

योजना से मिले आर्थिक सहयोग से श्री गुप्ता अपने मनिहारी व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने और उसमें वृद्धि करने में सफल हुए। व्यवसाय में सुधार से उनकी आमदनी बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। साथ ही, स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत परिवार के सदस्यों की प्रोफाइलिंग होने से उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिला।

श्री भरत कुमार गुप्ता ने पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से उनके व्यवसाय को मजबूती मिलने और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना से मिले सहयोग ने उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरई में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुंदेलाल सिंह मार्को, कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्या मूलक शिकायतें एवं आवेदन सुने। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में विधायक, कमिश्नर एवं कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान राजस्व, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खाद्य, नगरीय प्रशासन, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, नवाचारों एवं उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। अधिकारियों ने उपस्थित नागरिकों को योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी प्रदान की। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जानकारी एवं सेवा संबंधी स्टॉलों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर के दौरान स्व-सहायता समूह से जुड़ी दीदी श्रीमती आशा देवी, श्रीमती पुष्पा सिंह एवं श्रीमती सुनीता नायक ने स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए बदलाव एवं आर्थिक सशक्तीकरण की कहानी साझा की। उन्होंने समूह के माध्यम से स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों से प्राप्त हो रहे लाभों की जानकारी दी तथा अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिले के 8 स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों के लिए कुल 45 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रतीक स्वरूप चेक प्रदान किया गया। इससे स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने में सहायता मिलेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्ट्रेट कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल ने उपस्थित सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिकों एवं उनके परिवारों द्वारा राष्ट्र सेवा में दिए गए योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री विपिन सिंह, श्री महावीर प्रसाद, श्री रवि परमार, श्री मार्तंड वीर विक्रम सिंह, श्री गणपत सिंह राठौर, श्री रामानुज शुक्ला, श्री भूषण दास, श्री रामनिवास, श्री राजकुमार राठौर, श्री मनोज सर्राटी के परिजनों तथा श्री हरिमोहन सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री प्राची अग्रवाल, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री सुरेंद्र सिंह श्याम, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री उमेश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई का निरीक्षण किया तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर एवं कलेक्टर ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में पहुंचकर विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं पाठ्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने शिक्षकों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ अध्यापन कराया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें नियमित रूप से अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि वे बेहतर शैक्षणिक परिणाम प्राप्त कर सकें।

इस दौरान कमिश्नर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य की सीढ़ी है। सभी विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन करें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत एवं निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर विद्यार्थी को मिलने वाली व्यवस्था एवं सुविधाओं की भी जानकारी विद्यालय के प्राचार्य से प्राप्त की। 

इस दौरान मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@jansamparkmp
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं कलेक्टर श्री रत्नाकर झा ने उप तहसील कार्यालय सरई परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ श्री वसीम अहमद भट्ट ने भी पौधरोपण किया। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की सुरक्षा एवं संवर्धन भी आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@jansamparkmp 
@collectoranuppur
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (इग्नूटीयू), अमरकंटक के समाज कार्य विभाग के स्नातकोत्तर (एमएसडब्ल्यू) विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने शुक्रवार को अनूपपुर स्थित किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, संस्थाओं की भूमिका एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा कानून से संघर्षरत बच्चों के लिए संचालित व्यवस्थाओं और संरक्षण प्रक्रियाओं के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं की कार्यशैली से परिचित कराना था।

यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय फूकन के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती संजीता भगत, किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोहनलाल पटेल, विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री मुकेश कुमार गुप्ता, श्रीमती अभिलाषा पटेल एवं श्रीमती सफाली तथा किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती अभिलाषा पांडेय उपस्थित रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@jansamparkmp 
@mp_wcdmp
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल बन रही है। योजना के माध्यम से अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 13, टिकुरीटोला निवासी आनंद प्रसाद चौधरी को अपने मनिहारी व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली है।

आनंद प्रसाद चौधरी नर्मदा मंदिर के सामने पार्किंग स्थल पर मनिहारी की दुकान संचालित करते थे। सीमित पूंजी के कारण वे दुकान में अधिक सामान नहीं रख पाते थे, जिससे उनकी आमदनी भी सीमित रहती थी। नगर परिषद अमरकंटक के माध्यम से पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने योजना का लाभ लिया। इसके अंतर्गत उन्हें 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये तक का ऋण प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी जुटा सके।

योजना से मिली आर्थिक सहायता से आनंद प्रसाद ने अपनी दुकान में आवश्यक सामान की उपलब्धता बढ़ाई और व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में सफलता प्राप्त की। व्यवसाय में सुधार होने से उनकी आमदनी बढ़ी और परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई। इसके साथ ही स्वनिधि से समृद्धि योजना के अंतर्गत उनके परिवार के सदस्यों की प्रोफाइलिंग भी की गई, जिससे उन्हें अन्य शासकीय योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला।

आनंद प्रसाद चौधरी का कहना है कि पीएम स्वनिधि योजना से मिले ऋण ने उनके छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से स्वरोजगार को मजबूत बनाने और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 400 विद्यार्थियों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत की परिकल्पना को लेकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री सरिता नायक के मार्गदर्शन में एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसकी मिसाल कोतमा विकासखंड के ग्राम तरसिली की श्रीमती सीता साहू हैं, जिन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने का सपना भी साकार किया।

सीता साहू वर्ष 2015 में शालिनी स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और समूह की अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने आजीविका मिशन के सामुदायिक निवेश कोष से 40 हजार रुपये का ऋण लेकर गांव में मनिहारी दुकान शुरू की। व्यवसाय बढ़ने पर बैंक क्रेडिट लिंकेज से 35 हजार, 30 हजार और 50 हजार रुपये के अतिरिक्त ऋण लेकर कपड़ों का व्यवसाय भी शुरू किया। इस प्रकार कुल 1 लाख 55 हजार रुपये के ऋण से उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और सभी ऋण ब्याज सहित समय पर चुकाए।

आज सीता साहू अपने पति श्री कौशल प्रसाद साहू के साथ तरसिली बाजार में दुकान का संचालन कर रही हैं। उनकी मासिक पारिवारिक आय 14,500 रुपये से अधिक है। उनकी बड़ी बेटी शिवानी शहडोल में बीएससी नर्सिंग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत हैं, जबकि उनका बेटा 12वीं की पढ़ाई पूरी कर चुका है। परिवार को पात्रता के अनुसार लाड़ली बहना योजना और राशन पात्रता पर्ची का लाभ भी मिल रहा है।

सीता साहू बताती हैं कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे बैंकिंग, वित्तीय लेन-देन और व्यवसाय का संचालन सहजता से करती हैं। संकल्प संकुल संगठन, बिजुरी तथा शौर्य आजीविका ग्राम संगठन के सहयोग से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला।

सीता साहू दीदी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। उनका मानना है कि स्वयं सहायता समूह से मिला संबल उनके परिवार की आर्थिक उन्नति और बेटी की उच्च शिक्षा का आधार बना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
विश्व दृष्टि दिवस 2026 के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुष्पराजगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को आंखों की नियमित जांच, नेत्र रोगों की पहचान एवं समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित नेत्र जांच शिविर में कुल 94 लोगों की ओपीडी दर्ज की गई। जांच के दौरान 11 लोगों में मोतियाबिंद, 7 में शुगर से संबंधित रेटिना की समस्या तथा 3 लोगों में ग्लूकोमा की पहचान की गई। साथ ही जरूरतमंद हितग्राहियों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर पुष्पराजगढ़ में जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को आंखों की नियमित जांच कराने, नेत्र रोगों के लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का संदेश दिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत कोतमा एवं अनूपपुर क्षेत्र में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की जानकारी, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम में आवश्यक संशोधन तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की कार्यवाही की समीक्षा की गई।

बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दें। साथ ही प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण एवं समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@ceompsveep
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला अनूपपुर के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ (सेवा में मेरा योगदान) के अंतर्गत जिला दिव्यांग (CWSN) छात्रावास, अनूपपुर में सेवा एवं सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा सामाजिक सहभागिता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के पदाधिकारियों एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों ने छात्रावास के बच्चों से आत्मीय भेंट की और उनके हालचाल एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर बच्चों को फल वितरित किए गए तथा उनके साथ समय व्यतीत कर अपनत्व एवं सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री उमेश कुमार पाण्डेय ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ प्रेरणा गीत गाया। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रेरणा गीत की प्रस्तुति से छात्रावास परिसर में सकारात्मक, उत्साहपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण निर्मित हुआ। इस अवसर पर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री फते सिंह, परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति पसान, कोशिश फाउंडेशन, आनंदम सोशल वेलफेयर सोसायटी धनगवां पूर्वी से दिनेश, ह्यूमैनिटी केयर फैमिली वेलफेयर एंड हेल्थ सोसायटी के प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सहित अन्य प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिले को टीबी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता, टीबी संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान एवं जांच, उपचार तथा पोषण सहायता सुनिश्चित करने और समुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में टीबी उन्मूलन अभियान को जनभागीदारी से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले में जोश टीम का गठन किया गया है।

इसी क्रम में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह एवं जोश टीम शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल की उपस्थिति में जिले की 144 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सम्मानित किया गया। जिले की 144 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग एवं मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें से 3 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण श्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम में जोश टीम का शुभारंभ करते हुए टीम सदस्यों को पहचान पत्र, टी-शर्ट, टोपी एवं मग प्रदान किए गए। इस दौरान टीबी के प्रति जागरूकता, संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच एवं उपचार तथा पोषण सहायता के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के वैज्ञानिकों द्वारा जैतहरी विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर किसानों के खेतों में लगी फसलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम गौरेला, तेही, गुबरी एवं पगना में धान, अरहर, कोदो एवं कुटकी की फसलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुर्मी, कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास कुमार मेश्राम तथा जैतहरी विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामाधार मरावी ने किसानों के खेतों का भ्रमण कर फसलों की वृद्धि एवं विकास की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान फसलों में संभावित कीट एवं रोग प्रकोप, पोषक तत्व प्रबंधन तथा फसल प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली गई।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुर्मी ने किसानों को धान, अरहर, कोदो एवं कुटकी फसलों में कीट एवं रोगों की समय पर पहचान एवं नियमित निगरानी करने की सलाह दी। उन्होंने संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने तथा आवश्यकता के अनुसार अनुशंसित समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन उपायों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों से फसल की प्रारंभिक अवस्था से ही नियमित निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देने पर तत्काल कृषि विशेषज्ञों से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने का आग्रह किया।

कृषि विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री विकास कुमार मेश्राम ने किसानों को कोदो एवं कुटकी फसलों के उपार्जन हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों को फसल उत्पादन एवं उपार्जन से संबंधित आवश्यक विभागीय प्रक्रियाओं तथा योजनाओं की जानकारी देते हुए निर्धारित समयावधि में कोदो-कुटकी का पंजीयन कराने का आग्रह किया।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रामाधार मरावी ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी करने, मौसम एवं फसल की स्थिति के अनुरूप समय पर कृषि कार्य संपादित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करने की सलाह दी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर सृजित करने और हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम गिरारी खुर्द निवासी ओम प्रकाश की सफलता इसी सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 अंतर्गत वाटरशेड विकास परियोजना के माध्यम से ओम प्रकाश को आजीविका गतिविधि के लिए 44 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। प्राप्त सहायता से उन्होंने कंप्यूटर एवं फोटोकॉपी की दुकान के लिए आवश्यक सामग्री क्रय कर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया।

परियोजना से सहायता प्राप्त होने के पूर्व ओम प्रकाश की दुकान से लगभग 1,000 रुपये प्रतिमाह की आय होती थी। शासकीय सहायता मिलने के बाद उन्होंने व्यवसाय के विस्तार के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की, जिससे दुकान पर ग्रामीणों को कंप्यूटर एवं फोटोकॉपी जैसी आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होने लगीं।

व्यवसाय के विस्तार का सीधा सकारात्मक प्रभाव उनकी आय पर पड़ा। वर्तमान में ओम प्रकाश को अपनी दुकान से लगभग 5,500 रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। इस प्रकार उनकी मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आया है।

ओम प्रकाश के लिए यह पहल केवल आय बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है। गांव में ही कंप्यूटर एवं फोटोकॉपी की सुविधा उपलब्ध होने से ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए पुष्पराजगढ़ जाने की आवश्यकता कम हुई है, जिससे उनका समय और आवागमन का खर्च भी बच रहा है।

ओम प्रकाश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहा कि शासकीय सहायता से उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है। अब वह अपने व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से संचालित कर परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को आधुनिक तकनीकी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल रहा है। ओम प्रकाश की यह सफलता शासकीय योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आजीविका संवर्धन और आर्थिक सशक्तिकरण की सार्थक तस्वीर प्रस्तुत करती है। 44 हजार रुपये की सहायता से शुरू हुआ व्यवसाय आज उनकी बढ़ी हुई आय, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का आधार बन गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आजीविका से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसी क्रम में पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम गिरारीखुर्द निवासी मंगल सिंह की सफलता इसी उद्देश्य की सार्थक परिणति को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 अंतर्गत वाटरशेड विकास परियोजना के माध्यम से मंगल सिंह को व्यक्तिगत आजीविका गतिविधि के लिए 44  हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। प्राप्त राशि का सदुपयोग करते हुए उन्होंने गांव में किराना दुकान प्रारंभ की।

आजीविका गतिविधि प्रारंभ होने से पूर्व मंगल सिंह मजदूरी पर निर्भर थे तथा उनके पास नियमित मासिक आय का कोई स्थायी साधन उपलब्ध नहीं था। शासकीय सहायता प्राप्त होने के बाद उन्होंने किराना व्यवसाय के लिए आवश्यक सामग्री क्रय की और अपनी दुकान का संचालन प्रारंभ किया। इससे उन्हें स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होने के साथ ही नियमित आय का साधन भी उपलब्ध हुआ।

मंगल सिंह के अनुसार, दुकान से वर्तमान में उन्हें लगभग 4,500-5500 रुपये प्रतिमाह की आय प्राप्त हो रही है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार आया है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सुविधा हुई है तथा उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का आत्मविश्वास भी प्राप्त हुआ है। इस आजीविका गतिविधि का लाभ केवल हितग्राही परिवार तक सीमित नहीं है। गांव में किराना दुकान संचालित होने से स्थानीय ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री सहजता से उपलब्ध हो रही है। इस प्रकार योजना के माध्यम से एक ओर जहां मंगल सिंह को स्वरोजगार प्राप्त हुआ, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता भी सुदृढ़ हुई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान-2026 के सेवा मेरा योगदान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईटीआई जैतहरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
आईटीआई जैतहरी के विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए जरूरतमंदों के लिए 30 यूनिट रक्त का योगदान किया गया। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 7 से 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा पात्र युवाओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत मतदान केन्द्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में बुधवार को शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सामतपुर, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य डॉ. कौशलेन्द्र सिंह एवं स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर द्वारा नवीन मतदाताओं के नाम ऑनलाइन जोड़ने की कार्यवाही भी की गई। मतदान केन्द्र सामतपुर में वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद श्री संजय चौधरी एवं बीएलए उपस्थित रहे।

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपर कलेक्टर श्री बलबीर रमन, एसडीएम अनूपपुर सुश्री प्राशी अग्रवाल एवं तहसीलदार श्री वेद प्रकाश ने बीएलओ की बैठक लेकर अभियान की समीक्षा की। इस दौरान वार्ड पार्षद श्री अनिल पटेल, श्री प्रवीण सिंह, जनप्रतिनिधि श्री जय किशन बियानी एवं नवीन मतदाता उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम जोड़ने के निर्देश दिए। अभियान में 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं से फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@ceompsveep
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
@ceompsveep
ग्राम पंचायत पपरौड़ी की श्रीमती श्याम बाई राठौर के परिवार के लिए हर महीने मिलने वाला निःशुल्क राशन घर की जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से उन्हें परिवार के लिए राशन की व्यवस्था करने में सहूलियत होती है।

श्याम बाई बताती हैं कि घर के खर्च में राशन की अहम जरूरत होती है। ऐसे में योजना के तहत मिलने वाला निःशुल्क खाद्यान्न परिवार के लिए बड़ी मदद है। राशन मिलने से बाजार से खाद्यान्न खरीदने पर होने वाला खर्च कम होता है और बची राशि का उपयोग घर की दूसरी आवश्यक जरूरतों में किया जा सकता है।

वे कहती हैं कि समय पर मिलने वाला राशन परिवार के लिए राहत देता है। जरूरत के समय सरकार की ओर से मिलने वाली यह सहायता उनके जैसे परिवारों के लिए काफी उपयोगी है। योजना का लाभ मिलने पर श्याम बाई राठौर प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘बदलते दौर का मध्य प्रदेश’ के अंतर्गत अनूपपुर जिले की विकास यात्रा एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का वितरण किया गया। पुस्तिका का वितरण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को किया गया।

पुस्तिका के माध्यम से अनूपपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, उपलब्धियों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। इस दौरान नागरिकों को जिले की विकास गाथा से अवगत कराया गया तथा विकास कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित इस पुस्तिका के माध्यम से जिले के विकास की दिशा में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों एवं विभिन्न उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं सहज रूप में नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपस्थित नागरिकों ने पुस्तिका में प्रकाशित विकास संबंधी जानकारी में रुचि दिखाई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती प्रियंका मिश्रा जी को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिला इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान 

अनूपपुर निवासी श्रीमती श्याम बाई राठौर जी को हर महीने निःशुल्क राशन योजना का लाभ मिल रहा है, इस हेतु उन्होंने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज को ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘सेवा ज्योति कलश’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल, मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रामलाल रौतेल तथा अनूपपुर विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को देखा और सुना।

कार्यक्रम के दौरान संदीप शिवहरे की टीम ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनमोहक प्रस्तुति दी। देशभक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। राज्य मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने उपस्थित नागरिकों को ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। इसके पश्चात राज्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए निकलने वाली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरहरकला में मंगलवार को आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने महिलाओं से संवाद किया तथा उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कराई गई।

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परिवार की खुशहाली की आधारशिला है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने तथा महिलाओं को योजनाओं के प्रति जागरूक करने की बात कही।

कार्यक्रम में महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला कल्याण से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े हितग्राहियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती संजीता भगत सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=anuppur nis:value=anuppur nis:enabled=true nis:link/>