डुमरांव: एसपी ने नया भोजपुर व डुमरांव थानों के लंबित कांडों का निरीक्षण किया, समन्वय से कार्य करने पर जोर दिया
Dumraon, Buxar | Sep 30, 2026 जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी शुभम आर्य ने मंगलवार को नया भोजपुर थाना तथा बुधवार की शाम 5 बजे डुमरांव थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण और लंबित मामलों की गहन समीक्षा की।