मनोहरथाना: मनोहरथाना तहसीलदार से जल संकट से बचाने के लिए बिसलाई एनिकट के फाटक तत्काल बंद करने की मांग
गुराडी ग्राम पंचायत स्थित बिसलाई एनिकट (छोटा बांध) के फाटक बंद करवाने को लेकर अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में तहसीलदार माधव लाल बेरवा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापनों में बताया गया कि बारिश कम होने तथा विगत दो वर्षों से ठेकेदार व भुगतान के पेच में एनिकट के फाटक बंद नहीं होने से पानी लगातार बह रहा है।