अमरिया: अमरिया में 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियां तेज, बूथ स्तर तक बनाई गई रणनीति
अमरिया में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अतेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह और मंडल अध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 10 से 14 अगस्त तक चलने वाले अभियान की रणनीति बनाई गई।