उधवा: राधानगर थाना परिसर में चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे गए
पुलिस अधीक्षक साहिबगंज के निर्देशानुसार राधानगर थाना परिसर में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे खोजे मोबाइल कार्यक्रम के तहत राजमहल अनुमंडल अंतर्गत चोरी एवं गुम हुए मोबाइल को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया। मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। पुलिस की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।