सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अनुष्का मुंडरी ने जीता कांस्य पदक, विद्यालय ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर अनुष्का ने बढ़ाया चक्रधरपुर का मान, कोच अनुराग शर्मा के योगदान की हुई सराहनाचक्रधरपुर। संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, चक्रधरपुर की प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का मुंडरी ने सीआईएससीई नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं चक्रधरपुर का नाम रोशन किया है। पंजाब में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।अनुष्का की इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि अनुष्का ने इस वर्ष सीआईएससीई की जोनल एवं रीजनल ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।कोच अनुराग शर्मा को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानितअनुष्का की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य फादर एस. पुथुमय राज ने पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव एवं अनुष्का के प्रशिक्षक अनुराग शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने जिले में ताइक्वांडो खेल को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अनुराग शर्मा के योगदान की सराहना की।