Public App Logo
Profile Picture

CITI LIVE Jharkhand

@citilive
1621Followers
1Following
पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता विजय सुंडी सम्मानित, जिला प्रशासन ने बढ़ाया हौसला
कोच महर्षि महेंद्र सिंकु को भी मिला सम्मान, उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी अमित रेणु एवं डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने दी बधाई
चाईबासा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 5वें पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश और पश्चिमी सिंहभूम जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पैरा तीरंदाज विजय सुंडी को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। गुरुवार को जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु एवं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने संयुक्त रूप से उन्हें अंगवस्त्र, फल की टोकरी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
Video 1
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, चक्रधरपुर द्वारा संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ मतदान केन्द्र संख्या- 207 रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय (पूर्वी भाग)अंतर्गत 6 घरों का Home-to-Roll Verification किया गया।

सत्यापन के दौरान घरों के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अद्यतन पाया गया।

इस अवसर पर आम नागरिकों से अपील की गई कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा-पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रपत्र-6 (Form-6) भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं।
*एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग,2026-27*
*फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को हराया।*
गगन विक्रांत टोपनो (58 रन) एवं गौरव कुमार पान (54 रन) की शानदार बल्लेबाजी एवं मो० आमीर की घातक गेंदबाजी (24/6) की बदौलत फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा ने गत वर्ष की उपविजेता टीम जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को एक आसान मुकाबले में 109 रनों के अंतर से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। आज की जीत के साथ ही फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा ने अपने तीनों लीग मैच में दो जीत तथा एक हार के साथ आठ अंक प्राप्त कर ग्रुप में पहले स्थान पर पहूँच गई है और अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो इसका क्वार्टर फाईनल में खेलना लगभग तय है। 
चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंडस कोल्टस चाईबासा की टीम ने निर्धारित तीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया। गगन विक्रांत टोपनो ने आठ चौके की सहायता से 58 तथा गौरव कुमार पान ने सात चौके की मदद से 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में धोनी भाटिया एवं तापस बेहरा ने 29-29 रन तथा यश राज ने 23 रनों का योगदान दिया। जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की ओर से राजवीर ने 32 रन देकर तीन तथा अनिल यादव ने 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मुजम्मिल को एक सफलता हाथ लगी। 
जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 13 ओवर में मात्र 102 रन बनाकर आल आउट हो गई। जगन्नाथपुर की ओर से अमजद ने दो चौके एवं छः छक्के की सहायता से 41 रन तथा निखिल शुक्ला ने एक चौका एवं तीन छक्के की मदद से 27 रन बनाए। फ्रेंडस कोल्टस की ओर से मो० आमीर ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 24 रन देकर छः खिलाड़ियों को चलता किया। धोनी भाटिया ने भी अच्छी गेंदबाजी का परिचय देते हुए मात्र छः रन देकर तीन विकेट चटकाए। 
एस० आर० रूंगटा बी-डिविजन लीग में कल फ्रेंड्स क्लब चाईबासा का मुकाबला लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर से होगा।
Video 4
निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा का कैंडल मार्च, शहीद पार्क चौक पर दी श्रद्धांजलि
छठ महापर्व 🙏
दीपावली पर ‘एकता मंच जामिद’ ने आयोजित किया प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह, 43 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

दीपावली पर ‘एकता मंच जामिद’ ने आयोजित किया प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह, 43 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सरकारी सेवाओं में योगदान दे रहे गांव के युवाओं का हुआ अभिनंदन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को दिया.

चक्रधरपुर : दीपावली के पावन अवसर पर गांव के युवाओं के संगठन ‘एकता मंच जामिद’ की ओर से पंचायत सचिवालय, जामिद में ‘प्रेरणा एवं आशीर्वाद समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं में कार्यरत गांव के युवाओं के अनुभवों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी सेवाओं में पदस्थापित युवाओं को बैज पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करने के साथ हुई।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में गांव के युवाओं ने सामूहिक पहल करते हुए पंचायत सचिवालय में एक अध्ययन केंद्र स्थापित किया था। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एक साथ समूह में अध्ययन करते हुए एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करते थे। इसी अध्ययन केंद्र के प्रथम बैच के छह अभ्यर्थी आज रेलवे, सेना सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए धनराज महतो, हेमंत महतो, गोवर्धन महतो, सन्देश्वर महतो, खगेश महतो एवं गुरुदेव महतो को प्रशस्ति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
वहीं, गांव के सामाजिक कार्यों में निरंतर बढ़-चढ़कर सहयोग देने वाले परशुराम महतो, रितुन महतो, सुमित महतो, पारदुम महतो, शिवो महतो, बनमाली महतो, प्रदीप महतो, प्रवीण महतो एवं सुशील तांती को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे कुल 43 विद्यार्थियों को भी डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें बीटेक के 1, स्नातकोत्तर (पीजी) के 4, स्नातक (यूजी) के 7, आईटीआई के 10 तथा 11वीं एवं 12वीं कक्षा के 21 विद्यार्थी शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन, जमशेदपुर शाखा के सचिव छोटेलाल महतो ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत के साथ अपनी तैयारी जारी रखें। उनकी तैयारी के हर मोर्चे पर सहयोग करने के लिए सभी सदैव तत्पर रहेंगे।
ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता लखीराम मुंडारी ने कहा कि सभी युवाओं को मिलकर ऐसा प्रयास करना चाहिए, जिससे जामिद गांव का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन हो।
मुख्य आयोजनकर्ता एवं चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत सच्चिदानंद महतो ने कहा कि सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए तैयारी के प्रत्येक स्तर पर ‘एकता मंच जामिद’ विद्यार्थियों को पूरा सहयोग करेगा। वहीं, टाटा स्टील में कार्यरत कुलदीप महतो ने कहा कि यही समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा देने का है। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि मार्गदर्शक के रूप में वे सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
गांव के शिक्षाविद लक्ष्मीकांत महतो ने शिक्षा के साथ-साथ पूर्वजों की संस्कृति को संरक्षित रखने और अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कृति के समन्वय से ही ग्रामीण विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सच्चिदानंद महतो, छोटेलाल महतो, लखीराम मुंडारी, कुलदीप महतो, मनोरंजन महतो, विकास महतो, श्याम सुंदर महतो, परशुराम महतो, निरंजन महतो, सुमित महतो, रितुन महतो, सुशील तांती, त्रिनाथ महतो, जेना महतो, भुवनेश्वर महतो, कपिलदेव महतो, प्रदीप महतो, चितरंजन महतो एवं मिथिलेश महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह ने गांव में शिक्षा, एकता, सामाजिक सहयोग और युवा शक्ति के माध्यम से सामूहिक विकास का प्रेरणादायक संदेश दिया।
भाई दूज 🎉
SP DC ने किया छठ घाटों का निरिक्षण
प्रेस वार्ता
चक्रधरपुर छठ नदी घाट 🙏रंग रोगन कार्य जारी
लिजिए निमंत्रण मिला गया 🎉
पलामू:  नदी पार करने के दौरान धडाम हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह, अगर विधायक जी एक पुलिया बना देते तो शायद आज यह दिन देखना नही पडता, पलामू की जनता जनार्दन देख लिजिए अगला चुनाव में नेता जी को इसी नदी में डुबो देना है. 🤩
<nis:link nis:type=tag nis:id=citilivejharkhand nis:value=citilivejharkhand nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mla nis:value=MLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jharkhandnews nis:value=JharkhandNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=palamujila nis:value=palamujila nis:enabled=true nis:link/>
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
गायक गुजंन सिंह जाग्रति मैदान मे काली पूजा के अवसर पर 🎉
दीपावली बच्चों संग
शिव मदिर पंडित हाता मे 1001 दिया जलाकर मनाया गया दिपोत्सव🎉
Video 21
बिनोद पासवान बने टोंटो थाना प्रभारी, 24 घंटे में योगदान देने का आदेश
 पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चक्रधरपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (पु०अ०नि०) बिनोद पासवान को तत्काल प्रभाव से टोंटो थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया है।
इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिलादेश संख्या 1269/2026 जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बिनोद पासवान को अपने नवपदस्थापित स्थान टोंटो थाना में 24 घंटे के अंदर योगदान देने तथा अनुपालन प्रतिवेदन से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई है।
सिटी लाइव झारखंड | चाईबासा
Happy depawali 
<nis:link nis:type=tag nis:id=lightingdesign nis:value=lightingdesign nis:enabled=true nis:link/>
रेड फोर्ड काली पूजा पंडाल का थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने फीता काटकर किया, पूजा समिति द्वारा प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया