पाकुड़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, सेवानिवृत्त चौकीदार के घर छापेमारी में 5 लाख से अधिक नकद बरामद
90.53 लाख रुपये के मकान का खुलासा, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज
पाकुड़। भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पाकुड़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए महेशपुर थाना क्षेत्र के गढ़वाड़ी गांव में सेवानिवृत्त चौकीदार धीरन माल के आवास पर छापेमारी की। गुरुवार को हुई इस कार्रवाई में टीम को कथित आय से अधिक संपत्ति से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।तलाशी के दौरान करीब 90.53 लाख रुपये अनुमानित मूल्य का दो मंजिला पक्का मकान सामने आया, जबकि 5.08 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए गए। इसके अलावा पुराने विमुद्रीकृत नोट भी मिलने की जानकारी सामने आई है।ACB दुमका ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर छापेमारी की विस्तृत जानकारी साझा की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में दर्ज मामले के तहत की गई है।
एसीबी की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। मामले में संपत्ति के स्रोत, नकदी और अन्य बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।