झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सरकार को अल्टीमेटम : आसमान सुंडी
सूर्य सिंह बेसरा और बुधराम लागुरी को तत्काल सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग, दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी
चाईबासा, 20 नवंबर 2026। झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक एवं झारखंड आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा तथा झारखंड आंदोलनकारी बुधराम लागुरी के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और दोनों आंदोलनकारियों को अविलंब सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है।