PLFI के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
रनिया में देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, बाइक और PLFI के तीन पर्चे बरामद
खूंटी/पश्चिमी सिंहभूम। PLFI के नाम पर व्यवसायियों और ठेकेदारों से लेवी मांगने के मामले में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और PLFI के तीन पर्चे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ स्थित आवासीय विद्यालय तथा 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर थाना क्षेत्र में VKS सड़क निर्माण कार्य के दौरान PLFI के पर्चे फेंककर लेवी की मांग की गई थी। इन घटनाओं के बाद तपकरा, रनिया और आनंदपुर पुलिस लगातार संयुक्त छापेमारी कर रही थी।