डुमरांव: डुमरांव में नकली मिठाई कारोबार पर शिकंजा, तीन दर्जन दुकानों की सूची तैयार; मिलावट, गंदगी और बिना लाइसेंस पर सख्ती
Dumraon, Buxar | Sep 11, 2026 कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना के बाद अनुमंडल प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम राजीव कुमार ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई अब एक दुकान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे अनुमंडल में संचालित मिठाई दुकानों की सघन जांच होगी।