लखीसराय: जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन हुआ
लखीसराय जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार के पूर्वाह्न 10:15 पर किया गया। लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल नौ बेंच का गठन किया गया।