कटोरिया: सतलेटवा के पास बाइक दुर्घटना में एक महिला जख्मी
Katoria, Banka | Sep 8, 2026 कटोरिया-सूईया रोड स्थित सतलेटवा के पास मंगलवार दोपहर को बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला जख्मी हो गयी। जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। उक्त महिला पति एवं बच्चों के साथ बाइक से मायके जा रही थी। इस दौरान सतलेटवा के पास दुर्घटना हुआ।