मुरैना नगर: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने आरोन गांव से किया गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
नगरा थाना क्षेत्र की आरोन गांव के युवक ने पड़ोस के गांव की 15 साल की किशोरी को प्रेम जाल में फसाया और घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद किशोरी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को आरोन गांव से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।