मुरैना नगर: आंदोलन के बाद सदर बाजार हनुमान चौराहा सहित अन्य बाजारों में दुकानें खुलीं
मुरैना शहर के व्यापारियों ने बाजार बंद के अपने आंदोलन को बुधवार कि शाम को ही वापस ले लिया।आज पूरा बाजार खुला गया और लोग बाजार में सामान खरीदने के लिए आ रहे थे।बाजार से हाथ ठेले हटने के बाद बाजार कि सड़के चौड़ी चौड़ी नजर आ रही थी जिससे लोगों को चलने में कोई परेशान नहीं आ रही थी।दो दिन से बाजार बंद था इसलिए बाजार खुलते ही बाजार में लोगों कि भीड़ देखने को मिली।