मुरैना नगर: नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में हनुमान चौराहे पर हाथ ठेला दुकानदारों का तीसरे दिन भी धरना रहा जारी
व्यापारियों के अनिश्चितकालीन बाजार बंद को लेकर नगर निगम ने बाजार से हाथ ठेले हटाने कि कार्रवाही शुरू कि,लेकिन हाथठेला मजदूर सदर बाजार, हनुमान चौराहे इलाके से ठेले हटाने को तैयार नहीं थे,इसलिए हाथ ठेला मजदूर मंगलवार की सुबह से ही उन्होंने हनुमान चौराहे के पास अपना धरना शुरू कर दिया था।इस धरना प्रदर्शन को आज गुरुवार को तीसरा दिन है जो अभी तक जारी है।