मुरैना नगर: अग्रसेन पार्क में सजा खाटू श्याम बाबा का दरबार, जागरण में भक्ति में झूमे श्रद्धालु
मुरैना में चतुर्थ श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण का आयोजन किया गया।बता दें कि ये कार्यक्रम शहर के मोरवीनंदन भक्त मंडल द्वारा जीवाजीगंज के अग्रसेन पार्क में आयोजित किया गया।शहर में चतुर्थ बाबा श्याम की भव्य श्याम गुणगान महोत्सव में दूर-दूर से आए गायकों ने खाटू श्याम के भजनों से ऐसा समां बांधा कि, देर रात तक पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।