मुरैना नगर: मुरैना बिजली कंपनी ने दुर्गापुरी-अहमद नगर में 25 हीटर और डेढ़ क्विंटल सफेद तार जब्त किए
मुरैना बिजली कंपनी के शहर जोन प्रबंधक अशोक शर्मा के नेतृत्व में बिजली कंपनी की टीम ने आज दोपहर शहर की संजय कॉलोनी, दुर्गापुरी कॉलोनी और अहमद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान टीम द्वारा विभिन्न घरों की जांच करने के बाद 25 हीटर जब्त किए है।इसके साथ ही टीम ने डेढ़ क्विंटल से अधिक सफेद तार भी जब्त किया है।