कांग्रेस और सुक्खू से बैर नहीं, जयराम-नड्डा की खैर नहीं!
देवभूमि हिमाचल में गूंजेगा आम जन का नारा : एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी
RDG बंद करने से हिमाचल के हितों को नुकसान, प्रधानमंत्री के 15 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के दावे पर भी उठाए सवाल; बोले—सीमित संसाधनों के बावजूद कांग्रेस सरकार ने किए बेहतरीन कार्य।
चम्बा। जिला कांग्रेस कमेटी चम्बा के अध्यक्ष एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने भाजपा पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज बुलंद होगी— “कांग्रेस और सुक्खू से बैर नहीं, जयराम-नड्डा की खैर नहीं!”
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भाजपा से प्रदेश के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब चाहती है। RDG (राजस्व घाटा अनुदान) बंद होने के मुद्दे पर भाजपा नेताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 15 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के संदर्भ में भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश को अपेक्षित आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश को 15 लाख करोड़ रुपये तो दूर, 15 पैसे तक नहीं मिले।
सीमित संसाधनों में कांग्रेस सरकार के बेहतर कार्य
एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीमित आर्थिक संसाधनों और वित्तीय चुनौतियों के बावजूद विकास एवं जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है।
#Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Oct 18, 2026