सलूणी-लंगेरा मार्ग पर टाटा पंच हा*दसे का शिकार, महिला की मौ#त; दो गंभीर घायल चंबा रेफर
•दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग थे सवार, दो घायलों की हालत गंभीर; चंबा रेफर
सलूणी। चंबा जिले के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के पास एक द*र्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां मा*तम में बदल दीं। सलूणी से करीब तीन किलोमीटर दूर टाटा पंच अनियंत्रित होकर दुर्घ*टनाग्रस्त हो गई। हादसे में 33 वर्षीय पुनीता देवी की मौ#त हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चंबा रेफर किया गया है। गाड़ी संख्या HP 81-4131 में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे। हादसे में हरिंद्र कुमार (38), उनकी पत्नी पुनीता देवी (33), रेखा देवी (56) और तीन वर्षीय समर्थ व सान्वी घायल हुए। सभी गांव बणी (भंडडा), तहसील सलूणी के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृ*त घोषित कर दिया, जबकि रेखा देवी और समर्थ को गंभीर हालत में चंबा रेफर किया गया। एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। Himachal Times TV #chamba #highlight
Chamba, Chamba | Oct 18, 2026