परसवाड़ा: भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग उकवा की छात्राओं में आक्रोश, फीस और पढ़ाई के बाद भी परीक्षा से वंचित होने का डर
आदिवासी बाहुल्य और लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा मामला सामने आया है। उकवा स्थित भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में GNM और B.Sc. नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्राएं छात्रवृत्ति और परीक्षा को लेकर परेशान हैं। छात्राओं का कहना है कि एडमिशन के समय फीस जमा कराई गई, लेकिन परीक्षा के समय संस्थान की ओर से बताया गया कि कॉलेज को