परसवाड़ा: माइनिंग लीज बॉक्साइट खनन के विरोध में ग्रामीणों का 12 फरवरी को उकवा चौक पर आंदोलन
दक्षिण बैहर क्षेत्र के अलग-अलग आदिवासी ग्रामों में माइनिंग लीज का विरोध शुरू हो गया है। बिना पीएल के माइनिंग लीज लगाने के आरोप लगे हैं। अलग-अलग ग्रामों में बैठक कर आदिवासी समाज ने रणनीति बनानी शुरू कर दी हंै। जिसको लेकर आदिवासी समाज के द्वारा नवेगांव में बैठक आयोजित कर 12 फरवरी को इसी को लेकर उकवा चौक में आंदोलन करने की बात कही हैं।