परसवाड़ा: ग्राम खर्रा में 'युद्ध, नशे के विरुद्ध' के तहत महिलाओं ने शुरू किया नशा मुक्ति जन आंदोलन
परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम खर्रा, खापा और सुकड़ी में नशे से दूरी है जरूरी थीम पर राजस्व एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तीनों गांव के महिला और पुरूष ने ग्राम खर्रा में 20 फरवरी को नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को नशा न करने का संदेश दिया। रैली के बाद आयोजित सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण