लखीसराय: आयुक्त मुंगेर प्रमंडल ने बंशीपुर पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया
सूरजगढ़ा प्रखंड के बंशीपुर पंचायत में पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ.अपराह्न 12:30 बजे यहां आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा द्वारा सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया. आईसीडीएस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. प्राप्त आवेदन एवं निष्पादन की जानकारी ली.