गरोठ: हैंडओवर से पहले ही दरका 24 करोड़ का सांदीपनि विद्यालय, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
गरोठ में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सांदीपनि विद्यालय का नया भवन पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। शिक्षा विभाग को भवन का हैंडओवर होने से पहले ही मुख्य पिलर का हिस्सा टूटने लगा, जिससे निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में इंजीनियर प्रवीण कटारा ने दावा किया कि छत से पानी निकालने वाला पाइप पिलर के अंदर चोक हो गया था