बिजावर: बिजावर के डाकखान चौराहे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का भव्य शुभारंभ
बिजावर के डाकखाना चौराहा स्थित पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता की बिल्डिंग में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का गुरुवार की दोपहर करीब 3:30 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बैंक मैनेजर अक्षय वर्मा और जोनल हेड नीरज गोयल सहित बैंक के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नई शाखा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय हो।