कांके: मोरहाबादी में कुड़मी समाज द्वारा एसटी दर्जे की मांग का आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 मोरहाबादी में कुड़मी समाज के एसटी का दर्जा मांगने का आदिवासी बचाओ संघर्ष समिति ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम कभी भी कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा लेने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कुड़मी समाज के द्वारा एसटी का दर्जा मांगना बंद नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर निकाल कर जोरदार आंदोलन करेंगे।