कांके: रांची: हरमू पंच मुखी मंदिर कमिटी ने वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनाया पंडाल
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 हरमु के पंच मुखी मंदिर कमिटी ने इस बार वृंदावन के प्रेम मंदिर के तर्ज पर पूजा पंडाल बनाया है. पंडाल हूबहू प्रेम मंदिर के जैसा है. श्रद्धालु हर दिन इस पंडाल में पहुँच कर माँ के दर्शन कर मन्नत मांग रहे है. साथ ही सभी को प्रेम मंदिर के जैसा वातावरण महसूस हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि रांची में नहीं बल्कि वृंदावन में पहुँच गए है.