कांके: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बाइक से रांची के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 रांची के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का रविवार देर रात करीब 11 बजे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बाइक से निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा, और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निरीक्षण किया।