कांके: दीपाटोली के श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल और लालपुर के हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति का सीएम ने किया अनावरण
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 दीपाटोली के श्री श्री बांधगाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल और लालपुर के हरिमती मंदिर दुर्गा पूजा समिति का सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार देर रात करीब दस बजे अनावरण किया। पट खुलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मां दुर्गा के दर्शन किए और शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।