कांके: बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति में ऑपरेशन सिंदूर थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बना
Kanke, Ranchi | Sep 29, 2025 बूटी मोड़ स्थित महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बने दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार दोपहर करीब एक बजे से लोगों की भीड़ जुट रही है। लोग न सिर्फ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं बल्कि देश की सुरक्षा और शौर्य की झलक देखकर गर्व भी महसूस कर रहे हैं।