चकरनगर: गढाकसदा गाँव में पांच बच्चों की मौत के बाद मिनी पीजीआई सैफई की टीम पहुंची, घर-घर मरीजों की जांच की
तहसील क्षेत्र के गांव पुरा मल्लाहन में बीमारी से पांच बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और घर-घर जाकर बीमार लोगों की जांच की। सोमवार दोपहर 2 बजे टीम ने करीब 30 मरीजों का परीक्षण कर उनके खून के नमूने लिए और जांच के लिए भेजे हैं