आबू रोड: माउंट आबू पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, फायरिंग कांड के मुख्य सूत्रधार को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार
माउंट आबू नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में 19 अगस्त को हुई फायरिंग की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने फायरिंग की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी राहुल (30) को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते राहुल ने मनोज पुत्र मोहनलाल भील