सारठ: मंझलीबाद मोड़ पर 7 घंटे तक रहा जाम, पूर्व MLA रणधीर सिंह ने देर रात कराया क्लियर
पूर्व MLA रणधीर सिंह ने मंझलीबाद मोड़ के पास पिकअप के टक्कर से स्कूल वैन सवार छात्रा की मौत व कई छात्रों के घायल होने को लेकर सड़क जाम को बीती रात 10 बजे क्लियर कराया। वहीं मौजूद अधिकारियों के साथ मृतक छात्रा के परिजन को स्कूल प्रबंधन से मुआवजा, घायल छात्रों का समुचित इलाज और पिकअप वैन के बीमा दावा से मुआवजा व सरकारी स्तर से भी मदद दिलाने का भरोसा दिया है।