नौगढ़: कर्माबांध जंगल से नौगढ़ पुलिस ने गौ तस्कर में संलिप्त गैंगस्टर में वांछित 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गौ तस्कर में संलिप्त फरार चल रहे गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त पर नौगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार अभियुक्त राम जग उर्फ वीरा पुत्र बचाउ यादव निवासी कर्माबांध थाना नौगढ़ को पुलिस ने कर्माबांध के जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभियुक्त पर नौगढ़ थाने में आठ मुकदमे पंजीकृत हैं।