नौगढ़ ब्लॉक परिसर में 19 फरवरी को किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक होगी। यूनियन ने शुक्रवार दोपहर 03 बजे बीडीओ नौगढ़ को पत्र देकर सभागार व परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। वही इस आयोजित बैठक में नहरों की सफाई,फ़सल बीमा,श्रम कार्ड,पशु क्रेडिट कार्ड समेत कुल 12 बिंदुओं पर चर्चा होगी। ज्ञापन सौंपते समय यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।