नौगढ़-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।