नौगढ़ देवानी चुआ में रविवार शाम कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन आज रविवार शाम 04 बजे को सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद छोटेलाल खरवार पहुंचे। सांसद छोटेलाल खरवार ने फीता काटकर कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल में पहलवानों ने शानदार तरिके से दाँव पेच पकड़ व फुर्ती का प्रदर्शन किया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे।