लखीसराय: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के वरीय शोध पदाधिकारी दीपक कुमार ने बुधवार की दोपहर 12:40 पर सदर अस्पताल में हीट वेव से निपटने की तैयारी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आठ बेड के डेडिकेटेड वार्ड, दवा, पेयजल व कूलिंग व्यवस्था की समीक्षा की।