पीरो: पीरो में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला
Piro, Bhojpur | Dec 5, 2025 पीरो में हमेशा जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए एवं सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे से ही प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से सड़कों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। प्रशासन के द्वारा आरा सासाराम स्टेट हाईवे पर बिहिया रोड एवं लोहिया चौक पर फुटपाथी दुकानदारों एवं कई अन्य दुकानदारों को भी बुलडोजर से अतिक्रमण हटा।