पीरो: चरपोखरी से पुलिस ने एक अपहर्ता को किया गिरफ्तार
Piro, Bhojpur | Dec 3, 2025 चरपोखरी थाना के पुलिस ने एक अपहर्ता को हस्तगत किया है। बुधवार की शाम 5:00 बजे के करीब थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक अपहर्ता को हस्तगत किया गया है। लड़की के पिता के द्वारा चरपोखरी थाने में बैदेकोरी गाँव के दीपक कुमार नाम के एक युवक पर बहला फुसला कर लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था।