पीरो: पीरो बार एसोसिएशन में सादगीपूर्वक मनाया गया अधिवक्ता दिवस
Piro, Bhojpur | Dec 3, 2025 पीरो बार एसोसिएशन में बुधवार को शाम 4 बजे के करीब अधिवक्ता दिवस सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। समारोह के दौरान तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह और अवध बिहारी पासवान—को अंगवस्त्र एवं डायरी-पेन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शेषनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन श्यामानंद पांडे ने किया।