पीरो: हसन बाजार से पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो जगहों से 32 लीटर शराब बरामद, एक बाइक जब्त और एक व्यक्ति गिरफ्तार
पीरो अनुमंडल क्षेत्र के हसनबजार बाजार थाना अंतर्गत अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए हसन बाजार थाना की पुलिस ने गुरुवार को 5 बजे के करीब दो अलग-अलग जगहों से कुल 32 लीटर देशी शराब बरामद कीया है। साथ एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।