पीरो: बार एसोसिएशन पीरो में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, नए नेतृत्व ने संभाली कमान
Piro, Bhojpur | Dec 4, 2025 बार एसोसिएशन पीरो के द्विवार्षिक सांगठनिक चुनाव के बाद गुरूवार को दोपहर 3 बजे के करीब बार एसोसिएशन के प्रांगण में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने की। समारोह में न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।