भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने के निर्देश
स्वसहायता समूहों की बैठक आयोजित
----
सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा निषादराज भवन श्योपुर में आयोजित विकासखण्ड श्योपुर अंतर्गत मध्यान्ह भोजन में संलग्न स्वसहायता समूहों के अध्यक्ष एवं सचिवों की बैठक में निर्देश दिये कि पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत स्कूलों एवं आंगनबाडियों में मध्यान्ह भोजन अंतर्गत हरी पत्तेदार सब्जियों को भोजन में शामिल किया जायें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों एवं ऑंगनवाडियों में बच्चो् को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन में प्रोटीन आयरन युक्त सब्जियों की मात्रा बढाने हेतु अधिक से अधिक हरी पत्तेदार सब्जियों का उपयोग किया जावें। हरी पत्तेदार सब्जियों की उपलब्धता स्व सहायता समूहों को आसानी से हो इसके लिये आंगनवाडी तथा विद्यालयों में रिक्त स्थानों पर पोषण वाटिका का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने मध्यान्ह भोजन पकाने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी समूहों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. एस.के. मुदगल, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री श्यामबाबू खरे, डीपीसी श्री भूपेन्द्र शर्मा, जिला प्रबंधक एनआरएलएम श्री गिर्राज मीणा, बीआरसी श्री सतेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur