ग्राम सोईकलां में सभी पेयजल स्रोतों की जल गुणवत्ता का परीक्षण
मानक अनुरूप पाये गये जल के नमूने
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दहिमा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम सोईकलां के सभी पेयजल स्त्रोतों से नमूने लेकर जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में जांच कराई गई है।
कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री अफजल अमानुल्ला ने बताया कि कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा ग्राम सोईकलां में गत 13 अक्टूबर को आयोजित जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न कारणों से कैंसर जैसी बीमारियों के लक्षण बढने के संबंध में अवगत कराये जाने पर अन्य उपायों के साथ ही गांव के सभी पेयजल स्त्रोतों का परीक्षण कराने के निर्देश भी दिये गये थे।
इस क्रम में ग्राम सोईकलां के सभी पेयजल स्रोतों के नमूने लेकर जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में जांच कराई गई। परीक्षण में सभी नमूने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के मानक आईएस 10500 के निर्धारित स्वीकार्य स्तरों के अनुरूप पाए गए।
उन्होंने बताया कि जल गुणवत्ता की नियमित निगरानी के लिए ग्राम में उपलब्ध फील्ड जल गुणवत्ता परीक्षण किट से समय-समय पर जांच करने हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। विभाग द्वारा सभी पेयजल स्रोतों पर क्लोरीनेशन भी कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026