रघुनाथपुर में मलेरिया मास सर्विलांस शिविर संपन्न, 105 ग्रामीणों की हुई जांच
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस. एन. बिंदल के निर्देशन में ग्राम रघुनाथपुर में मलेरिया मास सर्विलांस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 105 ग्रामीणों की जांच एवं रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट के माध्यम से रक्त के नमूनों की मौके पर ही मलेरिया जांच की गई।
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर जनित बीमारियों की समय रहते पहचान करना और मलेरिया के संक्रमण को फैलने से रोकना है। शिविर में डॉ. साक्षी सिकरवार, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर श्री साहिब कुरैशी, सेक्टर सुपरवाइजर श्री राजीव शर्मा, एएनएम सुश्री नेहा हनवत सहित आशा सुपरवाइजर एवं आशा कार्यकर्त्ता शामिल रहीं। शिविर में निःशुल्क औषधि वितरण परीक्षण के बाद बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों की पहचान की गई और उन्हें मलेरिया रोधी दवाएं एवं आवश्यक औषधियां पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की गईं।
एमटीएस श्री साहिब कुरैशी ने ग्रामीणों को घरों के आसपास जल-जमाव रोकने, मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के तरीके बताए गए और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
चिकित्सा अधिकारी डॉ. साक्षी सिकरवार ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का बुखार होने पर उसे नजरअंदाज न करें, बल्कि तुरंत नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर में निःशुल्क जांच करवाएं।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
16 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026