प्रस्फुटन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित
----
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कराहल विकास खंड के सेक्टर गिरधरपुर के ग्राम ढेंगदा में नवांकुर संस्था मानव फाउंडेशन द्वारा प्रस्फुटन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत ढेंगदा की सरपंच श्रीमती राबूदी आदिवासी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने बताया कि ग्रामीण विकास और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने के लिए प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों का क्षमतावर्धन एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है।
परामर्शदाता श्री गोवर्धन मेहरा ने प्रशिक्षण के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने, जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल-गंगा संवर्धन, नशा मुक्ति आदि के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही समितियों के दस्तावेजों के रिकार्ड को संधारित करने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कलारना, बगवाज, हनुमानखेड़ा, रामपुराडाग प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं नवांकुर सखियाँ उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
4 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026