बिलासपुर के सीपत वन परिक्षेत्र कार्यालय से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दीपावली के दूसरे दिन सरकारी दफ्तर में चिकन-मटन और शराब की पार्टी चलती नजर आई। वायरल वीडियो में डिप्टी रेंजर लक्ष्मीकांत गढ़वाल खुद चिकन बनाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं कार्यालय परिसर में अन्य लोग भी दावत का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की कार्यशैली और सरकारी कार्यालयों में अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जंगलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी ही सरकारी दफ्तर में इस तरह की पार्टी कैसे कर रहे थे? अब इस पूरे मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है।
( Bilaspur, ChhattisgarhNews, ForestDepartment, ViralVideo, CGNews )
Chhattisgarh, India | Nov 11, 2026